रायपुर : कांग्रेस नेता राहुल की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद सियासत अपने चरम पर है। सभी जगह कांग्रेसी नेता इसका विरोध कर रहे है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के भी राजनितिक गलियारों में खलबली मची हुई है। इसी कड़ी में विरोध करते हुए युवा कांग्रेसीयों ने बीजेपी कार्यालय एकात्म परिसर में जमकर हंगामा किया है। जहां पर बीजेपी और कांग्रेसी कार्यकर्ताओ के बीच झड़प हो गई। वहीं कांग्रेसीयों ने बीजेपी नेताओं के पोस्टर पर कलिक लगा दी। जिसके बाद बीजेपी कार्यकताओं में भी काफी आक्रोश देखा जा रहा है। बीजेपी कार्यकर्ता ने भी शंकर नगर स्थित कांग्रेस भवन में परथराव किया है। दोनों पार्टियों के बीच सियासत आक्रामक हो गई है। वहीं पुलिस ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों कार्यालय में सुरक्षा बढ़ा है।

See also  स्कूली छात्रों को जापान जाने का अच्छा मौका! इंस्पायर अवॉर्ड के लिए 53,398 रजिस्ट्रेशन, बेहतर आइडिया में सरकार करेगी निवेश