नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमण के 1573 नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही कुल संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 10 हजार 981 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमितों की संख्या 10981 हो गयी है और संक्रमण दर 1.30 प्रतिशत दर्ज की गई है।

मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 888 व्यक्ति कोविड संक्रमण से उबर गए हैं। स्वस्थ होने की दर 98.79 प्रतिशत है। इसी अवधि में 120958 कोविड संक्रमण परीक्षण किए गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 11339 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही देश में 220.65 करोड से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Corona Update : देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 67,806 के पार, 8 राज्यों के लिए जारी हुआ अलर्ट