CM Baghel Praised The State Electricity Regulatory Commission - बिजली की दर में वृद्धि नहीं होना प्रदेशवासियों के हित में
CM Baghel Praised The State Electricity Regulatory Commission - बिजली की दर में वृद्धि नहीं होना प्रदेशवासियों के हित में

टीआरपी डेस्क

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य विद्युत नियामक आयोग की सराहना की। उन्होंने बिजली की दर में वृद्धि नहीं होना उपभोक्ताओं, किसानों सहित प्रदेशवासियों के हित में महत्वपूर्ण बताया है।

आज पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए CM भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा इस वर्ष बिजली की दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई है। यह प्रदेश के सभी बिजली उपभोक्ताओं तथा किसानों सहित पूरे प्रदेशवासियों के हित में बहुत ही महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने यह भी बताया कि राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा बिजली की दरों में ही वृद्धि नहीं की गई है बल्कि उनके द्वारा सरकार से कोई कर्ज भी नहीं लिया गया है, जो सराहनीय है

See also  दिवाली से ठीक 8 दिन पहले सीएम भूपेश डालेंगे किसानों के खाते में 1800 करोड़