HATYARA

0 ब्लास्ट से दूल्हे और उसके भाई की हो गई थी मौत

कवर्धा। होम थियेटर में ब्लास्ट मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि मध्य प्रदेश के बालाघाट निवासी दुल्हन के प्रेमी ने खौफनाक साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया है।

2 किलो बारूद का किया इस्तेमाल

कवर्धा एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने पूरी वारदात का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के बिरसा थाना अंतर्गत ग्राम मंडई से आरोपी को हिरासत में लिया गया है। आरोपी ने ही शादी में होम थियेटर गिफ्ट किया था। आरोपी अमर राहंगडाले पहले से शादीशुदा है और 2 बच्चों का पिता है। इसके बावजूद वो दूसरी शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की के घरवालों ने उसे मना कर दिया। इसके बाद आरोपी ने अपनी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से होम थियेटर खरीदकर उसके अंदर बम प्लांट किया। होम थियेटर में उसने करीब 2 किलोग्राम बारूद का इस्तेमाल कर बम प्लांट किया और उसे अपनी प्रेमिका की शादी में गिफ्ट कर दिया।

See also  भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के हाथ में हाथ डाले कदम से कदम मिलाते नजर आए मोहन मरकाम
अपनी दुल्हन के साथ हेमेन्द्र मरावी, जिसकी ब्लास्ट में मौत हो गई

स्विच ऑन करते ही हुआ ब्लास्ट

इधर शादी के दूसरे दिन बीते 3 अप्रैल को दूल्हे ने उपहार में मिले सामानों को घर में व्यवस्थित करना शुरू किया। इसी दौरान ही उसने होम थियेटर का कनेक्शन लगाया। बताया जा रहा है कि स्विच ऑन करते ही होम थियेटर ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि घर की दीवार और छत भी उड़ गया। दूल्हे हेमेन्द्र मरावी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल छह अन्य सदस्यों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां दूल्हें के मझले भाई राजेन्द्र मरावी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना कवर्धा के रेंगाखार थाना क्षेत्र के चमारी गांव की है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा किया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

हादसे के बाद की तस्वीरें

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  छत्तीसगढ़ वाइस चांसलर मीट 2026: स्वास्थ्य नवाचार और विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान