रायपुर : छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ हैं। शाम में तेज हवाओं के साथ मौसम में बदलाव आ जाता हैं तो वही दोपहर में भीषण गर्मी पढ़ रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ के मौसम के शुष्क रहने का अनुमान जताया गया हैं। प्रदेश कई जिलों से बारिश की संभावना हैं मौसम विभाग ने धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, कोंडागांव, बीजापुर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बस्तर बारिश होने की संभावना जतायी है। मौसम विभाग मुताबिक बारिश के साथ ही इनसे लगे जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावना है। बारिश के साथ वर्ष वज्रपात होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आने वाले कुछ दिनों तक शुष्क रह सकता है।

सोमवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं हुआ, लेकिन दोपहर की तपिश अब बढ़ने लगी है। रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे रहने के बाद भी 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास 1.5 किमी ऊंचाई तक है। उत्तर दक्षिण द्रोणिका विदर्भ से दक्षिण तमिलनाडु तक 0.9 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार बने हुए हैं।

See also  Weather Update: देर रात हुई झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, तापमान में गिरावट की संभावना

द्रोणिका के प्रभाव से आज छत्‍तीसगढ़ में वर्षा के आसार

वहीं, न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान मुंगेली में 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बढ़ती गर्मी के चलते अब शहर में विभिन्न क्षेत्रों में कोल्ड्रिंक, जलजीरा, गन्नाा रस,आम पना आदि की बिक्री बढ़ गई है। इसके साथ ही आइसक्रीम की भी बिक्री में इजाफा हुआ है।