AICC General Secretary's Phone Number Hacked -AICC महासचिव केसी वेणुगोपाल का फोन हैक, रिपोर्ट दर्ज
AICC General Secretary's Phone Number Hacked -AICC महासचिव केसी वेणुगोपाल का फोन हैक, रिपोर्ट दर्ज

टीआरपी डेस्क

तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल के मोबाइल नंबर की अवैध क्लोनिंग कर फर्जी कॉल करने का मामला सामने आया है। केसी वेणुगोपाल ने केरल पुलिस प्रमुख अनिल कांत से हैकरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। केसी वेणुगोपाल का कहना है कि हैकर उन्हे गलत उद्देश्यों के लिए फोन कर रहे हैं।

ट्वीट कर शेयर की शिकायत की कॉपी

वेणुगोपाल ने राज्य के पुलिस प्रमुख के पास दर्ज शिकायत की प्रति के साथ बुधवार को एक ट्वीट शेयर करते हुए कहा, “कल से, हैकर्स कॉलर आईडी स्पूफिंग का उपयोग कर रहे हैं और मेरे फोन नंबर का उपयोग करके स्पैम कॉल कर रहे हैं। सभी को किसी भी संदिग्ध कॉल की रिपोर्ट करने के लिए सतर्क और ऐसे हैकर्स को जवाब देने से बचने के लिए कहा गया है।” साथ ही, उन्होंने कहा, “मेरे कार्यालय ने केरल पुलिस के पास शिकायत दर्ज की है और मैं तेजी से कार्रवाई की उम्मीद करता हूं।”

See also  दिग्विजय सिंह के गढ़ में कांग्रेस को बड़ा नुकसान, हीरेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा

अन्य दो लोगों को आया फोन

वेणुगोपाल के सचिव के. शरत चंद्रन द्वारा दायर की गई शिकायत में बताया गय है कि दो अन्य लोगों को इस तरह के फोन आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अज्ञात व्यक्ति अवैध रूप से क्लोन किए गए सिम कार्ड से वेणुगोपाल या उनके कर्मचारियों में से किसी को गलत उद्देश्यों से कॉल कर रहे थे।” शिकायतकर्ता ने आगे कहा, “यह बहुत जरूरी है कि प्रचलित कानूनों के तहत आपराधिक जांच सहित आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही तुरंत शुरू की जाए, ताकि वे कोई नुकसान न पहुंचा सकें।”