CG Braking - चुरेंद्र बने राज्य सूचना आयोग के सचिव, एके मसीह पुलिस जवाबदेही में सचिव
CG Braking - चुरेंद्र बने राज्य सूचना आयोग के सचिव, एके मसीह पुलिस जवाबदेही में सचिव

टीआरपी डेस्क

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने दो आईएएस के प्रभार में बदलाव किया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, छत्तीसगढ़ पुलिस जवाबदेही प्राधिकार के सचिव आईएएस गोविन्दराम चुरेन्द्र को छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग का सचिव बनाया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के सचिव आईएएस आनंद कुमार मसीह को अब छत्तीसगढ़ पुलिस जवाबदेही प्राधिकार का सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।

See also  IAS धनंजय देवांगन रेरा सदस्य नियुक्त, छोड़ेंगे अपीलेट अथॉरिटी