Manoj Tiwari Challenges Arvind Kejriwal: देश में राजनेतिक बयानबाजी अपने चरम पर है। वहीं अरविंद केजरीवाल के पीएम मोदी के पढ़ाई मांगने मामले में सियासत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी की पढ़ाई को लेकर हमला करते हुए उनसे डिग्री की मांग की थी। जिसके बाद गुजरात हाईकोर्ट ने साफ कर दिया था की पीएम मोदी की डिग्री की जरुरत नहीं है और याचिका खारिज कर दी गई थी। वहीं सीएम केजरीवाल को 25 हजार का जुरमाना भी लगाया गया था। जिसके बाद बीजेपी और आप पार्टी के नेताओ के बीच बयानबाजी की जंग छिड़ी हुई है। मामले को लेकर एक बार फिर बीजेपी और आम आदमी पार्टी आमने सामने हैं.

पीएम मोदी को अनपढ़ कहे जाने को लेकर बीजेपी ने एक वीडियो जारी करके जवाब देते हुए कहा है कि उन पर सवाल उठाने वाले ही अनपढ़ हैं। बीजेपी ने वैक्सीन, 5 ट्रिलियन इकोनॉमी, अयोध्या, रक्षा क्षेत्र में कामयाबी इत्यादि का उदाहरण देकर कहा कि जो मोदी पर सवाल करते हैं वही अनपढ़ हैं।

See also  CM प्रेस कॉन्फ्रेंस : PM की सुरक्षा में चूक या राजनीतिक षड्यंत्र, जानिए सीएम बघेल का क्या है कहना

हरीश खुराना का ट्वीट

इस कड़ी में दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता हरीश खुराना ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह देखिए दिल्ली सरकार के स्कूलों का सच। अरविंद केजरीवाल की शिक्षा क्रांति। किसी बच्चे के 3 नंबर 80 में से, किसी के 5, किसी के 9। हर साल 9वीं में एक लाख से ऊपर बच्चे फेल होते हैं और यह कहते हैं शिक्षा में क्रांति ला दी। गजब है। इस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पलटवार किया है।

https://twitter.com/ManojTiwariMP/status/1644621891758424066?s=20

अरविंद केजरीवाल ने दिया जवाब

दरअसल, हरीश खुराना ने एक ट्वीट करके पूछा था कि दिल्ली में कई छात्रों के बहुत कम मार्क्स आए हैं, उस पर केजरीवाल ने जवाब दिया, “अगर कुछ बच्चे पढ़ाई में कमजोर रह गए तो हम एक्स्ट्रा क्लास लगाकर उन्हें पढ़ाएंगे। इन्ही बच्चों में से कोई भविष्य में देश का PM बनेगा। हम नहीं चाहते कि भविष्य में कोई फर्जी डिग्री लेकर PM बने। ” इस पर ट्विटर वॉर शुर हो गया है, बीजेपी के सभी नेता जवाब देने पर उतर आए।

See also  G20 Summit : इस दिन भारत आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, PM मोदी के साथ करेंगे बैठक

मनोज तिवारी ने दिया चैलेंज

अरविंद केजरीवाल के इस ट्वीट का जवाब देते हुए बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने लिखा, “खुद मुख्यमंत्री ने मानी अपनी विफलता, 8 साल से लगातार लाखों बच्चे फेल हो रहे हैं.. और बिन विभाग का मुख्यमंत्री ट्विटर से बाहर ही नहीं आ पा रहा है, बस शराब पॉलिसी में मस्त झूठ बोलते रहते हैं.. चैलेंज है बताओ कहां लगा रहे हो एक्स्ट्रा क्लास?”

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर