MLA & Minister Missing From Saja Burning Area - साजा विधायक और मंत्री रविंद्र चौबे नदारद, BJP हावी
MLA & Minister Missing From Saja Burning Area - साजा विधायक और मंत्री रविंद्र चौबे नदारद, BJP हावी

विशेष संवादाता

रायपुर। कांग्रेस के सबसे अनुभवी विधायक और कृषि मंत्री के साथ साथ संसदीय कार्य मंत्री की भूमिका में हैं रविंद्र चौबे। सबसे अहम् बात कि मंत्री चौबे साजा विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी हैं। बीते तीन दिनों से उनका विधानसभा क्षेत्र वर्ग संघर्ष की आग में झुलस रहा है। स्थिति पुलिस के नियंत्रण में है लेकिन तनावपूर्ण भी बानी हुई है।

हत्या के बाद जातिगत विद्वेष का नतीजा है कि शांत साजा क्षेत्र का बरनपुर जल रहा है और अपने क्षेत्र की जनता को शांत करने के लिए मंत्री रविंद्र चौबे ने दौरा तो दूर एक बयान तक जारी नहीं किया है। लोगों की नाराज़गी का इसी से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि 24 घंटे से ज्यादा वक्त बीतने के बाद भी IG, SP समेत 800 जवानों की तैनाती के बाद भी उग्र लोगों ने एक घर को आग के हवाले कर दिया।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और विहिप के नेता समेत बजरंग दल साजा पहुँच गए लेकिन विधायक और मंत्री रविंद्र चौबे रायपुर बंगले में हैं या क्षेत में यह पता नहीं चल पाया। उनसे संपर्क किया गया तो वे उपलब्ध नहीं हो पाए। चौंकाने वाली बात यह कि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू मिल पुरे घटनाक्रम पर नज़र रखे थे।

See also  कुम्हारी में पुरे परिवार की बेरहमी से हत्या, कातिल ने पति-पत्नी और दो बच्चों को कुल्हाड़ी से काट डाला

उन्होंने कहा पुलिस स्थिति को नियंत्रण में रखे है, लेकिन बीजेपी नेता साजा क्षेत्र का दौरा करने के नाम पर माहौल बिगड़ने में लगे हैं। समाचार लिखे जाने तक मंत्री चौबे का साजा की जनता के लिए कोई अधिकृत बयान नहीं आया था। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि मंत्री चौबे अगर समय रहते अपने लोगों की सुधि लेते तो यह सब नहीं होता।