CG Weather Update
CG Weather Update

रायपुर। CG Weather Update: छत्तीगसगढ़ में अगले 24 घंटे में मौसम का मिजाज फिर बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ से केरल तब बनी द्रोणिका के असर से प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं।

CG Weather Update: राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश शहरों में पिछले तीन दिन से दोपहर का तापमान 43 डिग्री के आसपास पहुंच रहा है। छत्तीसगढ़ से केरल तक एक और द्रोणिका बन गई है, जिसके असर से बस्तर और रायपुर संभाग के कुछ हिस्से में हल्की बारिश हो सकती है या फिर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। इससे तापमान में थोड़ी कमी आएगी।

CG Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तरी छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटका से होते केरल तक एक द्रोणिका बनी है। इस सिस्टम के प्रभाव से समुद्र से बड़ी मात्रा में नमी आएगी।

CG Weather Update:15 अप्रैल, शनिवार को राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर और महासमुंद सहित बस्तर के जिलों में एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। बारिश और गरज-चमक की स्थिति प्रदेश में एक-दो दिन रहेगी। इसके बाद मौसम शुष्क होगा और मौसम फिर से सामान्य होने पर गर्मी बढ़ेगी।

See also  कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. चंदन यादव कल आएंगे CG दौरे पर

CG Weather Update: बलौदाबाजार में तापमान 43 डिग्री के पार

शुक्रवार को सबसे ज्यादा गर्मी बलौदाबाजार के अर्जुनी में पड़ी। यहां दिन का तापमान सर्वाधिक 43.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। रायपुर में भी दोपहर का तापमान 41.8 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। बिलासपुर व राजनांदगांव में 42, अंबिकापुर, पेंड्रारोड और दुर्ग में पारा 40 डिग्री के तथा प्रदेश के वनक्षेत्रों में 39 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।