Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने 43 उम्मीदवारों का नाम जारी किया है। सूची में अठानी सीट से पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी को टिकट मिला है तो वहीं, कोलार सीट कोथूर जी मंजूनाथ को दी गई है।

पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी (Laxman Savadi) ने एक दिन पहले ही भाजपा से टिकट कटने के बाद कांग्रेस का हाथ थामा था। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के सामने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। भाजपा ने सावदी का अथानी निर्वाचन क्षेत्र से ही टिकट काटा था।

सावदी ने डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया से मुलाकात के बाद कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी। सावदी के कांग्रेस में शामिल होने पर शिवकुमार ने कहा था कि सावदी को पार्टी में बिना किसी शर्त के शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व डिप्टी सीएम भाजपा में खुद को अपमानित महसूस कर रहे थे, इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया।  

See also  CG Politics: बीएसपी ने छत्तीसगढ़ की दो लोकसभा सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, जांजगीर चांपा से डॉ. रोहित डहरिया को मौका

टिकट कटने से नाराज लक्ष्मण सावदी ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता और विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। वह अथानी से तीन बार के विधायक रह चुके हैं। 

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर