मुंबई। एयरपोर्ट पर नशा तस्करी के खिलाफ कस्टम टीम ने एक बार फिर सफलता हासिल की है। दरअसल, टीम ने मुंबई एयरपोर्ट पर एक विदेशी तस्कर समेत 2.5 किलोग्राम हेरोइन जब्त किया है। बताया जा रहा है कि जब्त किए गए हेरोइन की कीमत लगभग 16.80 करोड़ रुपये है।

बता दें कि मुंबई एयरपोर्ट कस्टम्स ने 16 अप्रैल को युगांडा के एंतेबे से आए एक विदेशी नागरिक से 2.4 किलोग्राम हेरोइन जब्त की। तस्कर ने ड्रग्स को एक कार्टन के झूठे कैविटी में छुपाया गया था। फिलहाल, टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

See also  India vs New Zealand: WTC फाइनल में बारिश बनी बाधा, लंच तक शुरू नहीं हुआ चौथे दिन का मैच