बस्तर : बस्तर के नगरनार तालाब में 3 बच्चे नहाने गए थे। तीनो बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। बता दें कि तालाब में नहाने गए शासकीय स्कूल के तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। घटने कि सुचना मिलते ही नगरनार पुलिस मौके पर पहुंची और तीनो बच्चों को तालाब से निकलकर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकरी के अनुसार नगरनार थाना क्षेत्र में छुट्टी के बाद स्कूली बच्चे प्रियांशु कश्यप 8 वर्ष, प्रमोद गोएल 9 वर्ष, विक्की बेसरा 8 वर्ष तीनों तालाब में नहाने गए हुए थे, जहां गहरे पानी में जाने से तीन बच्चे डूब गए और तीनों की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर 

See also  बस्तर में ब्लास्ट, नक्सलियों ने आईईडी बम से जवानों पर किया हमला,दो माओवादी ढेर