टीआरपी डेस्क। जम्मू कश्मीर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही ई है। पुंछ जम्मू नेशनल हाइवे में सेना की गाड़ी में आग लग जाने से 4 जवान शहीद हो गए है। यह घटना भाटादूहियां क्षेत्र की है सूचना के बाद घटना स्थल पर आर्मी के उच्च अधिकारी मौके पर है।

हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। बचाव अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस और सेना को भी इस बारे में सूचित किया गया है। वाहन में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इस वाहन में हथियार के अलावा डीजल भी मौजूद था, जिस वजह से आग और भड़क गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ, इलाके में बारिश हो रही थी, लेकिन बावजूद इसके ट्रक की आग पर काबू पाया नहीं जा सका है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  TRP Special: कल्पना को देखने आसमान में टकटकी लगाए थे लोग, तभी हो गई अनहोनी