रायपुर। पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल के बुलडोजर वाले बयान पर कांग्रेस ने पलटावार किया है। पार्टी के सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बीजेपी के पास मुद्दे नहीं हैं। वे दूसरे राज्यों के मुद्दे चुराते हैं। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में खुफिया डॉन जैसा कोई नहीं है।

इस दौरान उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी इतना बुलडोजर चलाने का शौक है तो डीकेएस पर, जमीन और सड़क माफियाओं पर बुलडोजर चलवाएं।

बता दें कि कल विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा था कि अगर प्रदेश में और देश में खुशहाली लाना है तो हमको बुलडोजर भी चलाना पड़ेगा और तुष्टिकरण की राजनीति भी बंद करनी पड़ेगी। छत्तीसगढ़ जो बदहाली के दौर से गुजर रहा है उसके पीछे कांग्रेस की यही नीति है जिसका परिणाम पूरा प्रदेश भुगत रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  upcoming education session, 'Angana Ma Shiksha 3.0'- प्रदेश में स्कूलों में ‘अंगना म शिक्षा 3.0‘ प्रोग्राम