nps or ops

रायपुर। सन 2004 के बाद नौकरियों में आए अधिकारी कर्मचारियों को राज्य सरकार ने विकल्प चयन का एक और मौका दिया है। विकल्प चयन अब तक नहीं करने वाले शासकीय कर्मचारियों को राज्य सरकार ने आखिरी मौका देते हुए 8 मई तकसमयदिया है।

वित्त विभाग की तरफ से इस संदर्भ में सभी विभाग प्रमुख, कलेक्टर, कमिश्नर को पत्र भेजा गया है। बता दें कि राज्य सरकार ने प्रदेश में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की है। साथ ही कर्मचारियों को राज्य सरकार ने ये मौका दिया है कि वो अपने पसंद से एनपीएस और ओपीएस का विकल्प चुन सकते हैं। इस मामले में राज्य सरकार ने दो बार विकल्प चयन की तारीख में बढ़ोत्तरी की थी। आखिरी तारीख 5 मार्च की थी। लेकिन 5 मार्च की आखिरी तारीख के बावजूद कई कर्मचारियों ने विकल्प का चयन नहीं किया है।

विकल्प नहीं भरा तो…

वित्त विभाग ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि ये आखिरी मौका है, इसके बाद कर्मचारियों को कोई और मौका नहीं दिया जायेगा। अगर किसी कर्मचारी ने विकल्प चयन नहीं किया, तो ये मान लिया जायेगा कि वो पुरानी पेंशन योजना में नहीं रहना चाहते, उनके लिए एनपीएस का ही विकल्प मान लिया जायेगा। अब उन कर्मचारियों को राज्य सरकार ने आखिरी मौका दिया है।

See also  सात साल से हरियाणा और पंजाब के बॉर्डर पर छिपा नक्सली कमांडर राजधानी से हुआ गिरफ्तार, जशपुर से हो गया था फरार

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर