रायपुर : छत्तीसगढ़ में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसे लेकर सभी राजनेतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गए है। वही छत्तीसगढ़ NSUI ने भी चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में NSUI राज्य के कई विधानसभा क्षेत्रों में अध्यक्षों की नियुक्ति की है। ये नवनियुक्त पदाधिकारी सरकार की योजनाओं को लेकर छात्रों के बीच जाएंगे।

इसमें रायपुर दक्षिण के विधानसभा अध्यक्ष पद पर अंकित शर्मा, दुर्ग शहर विधानसभा अध्यक्ष पद पर विनीष साहू, दुर्ग ग्रामीण का जिम्मा सुरेंद्र बाघमारे, वैशाली नगर का जिम्मा अमोल वर्मा, संजारी बालोद में राहुल निषाद, मस्तुरी विधानसभा अध्यक्ष पद पर विकास मधुकर, बिल्हा में सुजीत सिंह, तखतपुर में सत्यम ताम्रकार, बेलतरा में शुभम यादव, खल्लारी में गुरदीप सिंह छाबड़ा, प्रतापपुर विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अतुल यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस नियुक्ति को लेकर एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने सभी को शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को राज्य सरकार की योजनाओं को युवाओं तक पहुंचाना है। इसके अलावा जनहितकारी काम कर संगठन को मजबूत करना है।

See also  CM Vishnudev Sai: गुजरात की धरती से प्रधानमंत्री ने की सीएम साय की तारीफ, जनजातीय गौरव दिवस पर बोले मोदी- छत्तीसगढ़ की कायाकल्प कर रहे हमारे विष्णुदेव साय

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर