Congressmen Recite Sundarkand In Raipur - कांग्रेसियों ने किया सुंदरकांड का पाठ, दल पर बैन लगाने की मांग
Congressmen Recite Sundarkand In Raipur - कांग्रेसियों ने किया सुंदरकांड का पाठ, दल पर बैन लगाने की मांग

टीआरपी डेस्क

रायपुर। राजीव गांधी चौक के हनुमान मंदिर के सामने कांग्रेस शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, निगम सभापति प्रमोद दुबे, महापौर एजाज ढेबर समेत कई कांग्रेस नेता यहां सुंदरकांड का सामूहिक पाठ करने पहुंचे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कर्नाटक में कांग्रेस के घोषणा पत्र में PFI की तर्ज पर बजरंग दल को बैन करने का ऐलान किया गया है। इस मुद्दे को लेकर पूरे देश में जमकर सियासत हो रही है।

इस मामले ने इतना तूल पकड़ा कि रायपुर में हुए बजरंग दल के दौरान एक प्रदर्शनकारी द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गाली दिए जाने का वीडियो सीएम ने खुद ट्वीट करके इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसके बाद आज कोंग्रेसियों की तरफ से सुंदरकांड का पाठ किया गया। कांग्रेस नेताओं ने पाठ के दौरान मुख्यमंत्री को गाली देने वालों को सद्बुद्धि देने की ईश्वर से प्रार्थना किये और प्रदेश में बजरंग दल बैन करने की मांग की।

See also  टीआरपी - छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें, जिसे पूरे प्रदेश को जानना जरूरी

विश्व हिन्दू परिषद् और बजरंग दल के कार्यकर्ता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन करने पहुंचे थे और सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो भी इसी प्रदर्शन का बताया जा रहा है।