रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार में कम हुई है। पिछले कुछ दिनों से कोरोना संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 159 नए कोरोना मरीज की पहचान हुई है। जिसमें से सर्वाधिक 19 केस रायपुर जिले से है। वहीं राज्य में आज 7 मरीज कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हुए है।

विभाग के अनुसार आज 4330 सैम्पलों की जांच हुई। प्रदेश में कोरोना औसत पॉजिटिविटी दर घटकर 3.67 फीसदी रह गया है। बुलेटिन के अनुसार रायपुर और धमतरी में दो कोविड मरीजों की मौत हुई है। मरीज कोविड के अलावा कई अन्य समस्याओं से भी ग्रसित थे।

See also  छत्तीसगढ़ के इस जिले में 10 अगस्त को रोजगार मेला का आयोजन, 5500 पदों पर होगी भर्ती