ED की गिरफ्त

रायपुर। ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में होटल कारोबारी अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें वीआईपी रोड स्थित होटल ग्रैंड इम्पीरियल परिसर से हिरासत में लिया गया। इसके बाद ढेबर को अवकाशकालीन न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया। ईडी द्वारा 7 दिनों की रिमांड पर मांगे जाने की जानकारी सामने आ रही है।

ईडी टीम ने ग्रैंड इम्पीरियल पहुँच कर होटल के जीएम शंकर और वहां के एक कर्मचारी प्रधान से पूछताछ की और फिर अनवर को गिरफ्तार कर लिया। ईडी अपने साथ शंकर, प्रधान को भी ले गई है। अनवर को सुबह साढ़े 11 बजे मेडिकल जांच के बाद अवकाशकालीन न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें रिमांड पर देने की मांग की गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  ​West Bengal teacher recruitment scam: हाईकोर्ट ने रद्द की 24 हजार स्कूल टीचर्स की भर्ती
Tagged: