प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की मौत के बाद पुलिस यह सोचकर सतर्क हो गई थी कि अतीक की पत्नी शाइस्ता अपने पति और देवर को अंतिम विदाई देने जरूर आएगी। हालांकि पुलिस को शाइस्ता के आने की कोई खबर नहीं हुई और यह कहा गया कि शाइस्ता ने अपने पति और देवर के अंतिम दर्शन भी नहीं किए, लेकिन अब खबर मिली है कि शाइस्ता परवीन चोरी-छिपे अपने पति और देवर के जनाजे में शामिल होने आई थी।

दरअसल जब शाइस्ता को अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या की जानकारी मिली तो शाइस्ता परवीन भेष बदलकर शूटर साबिर के साथ कसारी मसारी कब्रिस्तान पहुंची थी। शाइस्ता अतीक के अंतिम दर्शन करना चाहती थी, लेकिन पुलिस का कड़ा पहरा होने की वजह से अपने पति के अंतिम दर्शन नहीं कर पाई। इस बात का खुलासा अतीक के बेटे असद के दोस्त अतिन जफर ने पुलिस को दिए एक बयान में किया है। जिसके बाद पुलिस ने धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया है।

See also  Nashik Accident News: नासिक में दिल दहला देने वाला हादसा: कुएं में गिरी अनियंत्रित कार, एक ही परिवार के 9 लोग की मौत, 6 बच्चे शामिल

मिली जानकारी के मुताबिक, अतीक अहमद की हत्या के बाद उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन 16 अप्रैल को प्रयागराज आई थी। शाइस्ता यहां खुल्दाबाद इलाके में अतीक अहमद के एक बेहद करीबी के घर पर रुकी हुई थी। अतीक को कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किए जाने से पहले वो उसका आखिरी बार चेहरा देखना चाहती थी। शाइस्ता के साथ उमेश पाल शूटआउट केस का शूटर साबिर भी था. दोनों उस दिन कसारी मसारी कब्रिस्तान जाना चाहते थे ताकि वो अतीक अहमद के जनाजे में शामिल हो सके, लेकिन पुलिस के कड़े पहरे की वजह से ऐसा नहीं हो सका।

भेष बदलकर आई थी शाइस्ता

सूत्रों के मुताबिक, शाइस्ता अतीक के अंतिम दर्शन करने भेष बदलकर आई थी। वो कुछ बुर्कानशीं महिलाओं की भीड़ के बीच कब्रिस्तान जाने की फिराक में थी। मगर कब्रिस्तान और आसपास के इलाके को पुलिस प्रशासन ने छावनी में तब्दील कर दिया था। कब्रिस्तान में दाखिल होने वाले हर शख्स की आईडी चेक की जा रही थी और उसकी तस्वीरें ली जा रही थी, जिस वजह से शाइस्ता अतीक के जनाजे में शामिल नहीं हो पाई और उसे अपना इरादा बदलना पड़ा। पुलिस को इस बात की जानकारी पुलिस एनकाउंटर में मारे गए बेटे असद अहमद के दोस्त आतिन जफर को हिरासत में लिए जाने के दौरान हुई।

See also  अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से झटका, वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए इलाज से जुड़ी याचिका खारिज

वहीं अब उमेश पाल के हत्यारों को शरण देने के मामले में प्रयागराज पुलिस ने असद के दोस्त आतीन को गिरफ्तार कर लिया है। आतीन ने असद का एक और आई फोन पुलिस को बरामद कराया है. बता दें कि आतीन का पिता जफर पहले से ही लखनऊ जेल में बंद है।