Weather Update
Weather Update

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से भीषण गर्मी में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में गर्मी में और बढ़ोतरी हो सकती है। चक्रवात के प्रभाव से आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे,लेकिन उमस में बढ़ोतरी होगी। प्रदेश भर में सक्ती में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

मई का पहला सप्ताह ही खत्म हुआ है और गर्मी रिकार्ड तोड़ रही है। भले ही अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से नीचे बने हुए है,लेकिन उमस में जबरदस्त बढ़ोतरी हो गई है।इन दिनों प्रदेश में उत्तर पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं ने उमस में और बढ़ोतरी कर दी है, तेज धूप अब चुभने लगी है। रायपुर का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सामान्य रहा।

See also  CG Weather Report : बारिश से तापमान में आई गिरावट, आज भी हल्की बारिश की संभावना