राजस्थान कांग्रेस में महासंग्राम, पायलट को सीएम बनाए जाने के खिलाफ 70 विधायकों ने दिया इस्तीफा!

टीआरपी डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के पहले ही कांग्रेस में फूट पड़ती दिखाई दे रही है। राहुल गांधी के उदयपुर दौरे के बीच कांग्रेस दिग्गज नेता सचिन पायलट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य के सीएम अशोक गहलोत पर बड़ा आरोप लगाया है। सचिन पायलट ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत के भाषण को सुनने के बाद यह लगता है कि सोनिया गांधी उनकी नेता ही नहीं हैं, बल्कि उनकी नेता वसुंधरा राजे सिंधिया हैं।

दरअसल, कांग्रेस विधायक सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दावों को लेकर उन पर हमला बोला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सचिन पायलट ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धौलपुर का भाषण सुना। उसे सुनकर ऐसा लगता है कि उनकी नेता सोनिया गांधी नहीं, बल्कि वसुंधरा राजे हैं।

एक तरफ यह कहा जा रहा है कि हमारी सरकार को गिराने का काम भाजपा कर रही थी, दूसरी तरफ कहा जाता है कि हमें बचाने का काम वसुंधरा राजे कर रही थी। आप कहना क्या चाहते हैं, आपको स्पष्ट करना चाहिए।

See also  कटिंग के दौरान पंडितजी की काटा डाली चोटी, नाई पर FIR, नहाते वक्त पता चला तो पहुंच गए थाने

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा- मैं 11 मई को अजमेर से एक जन संघर्ष यात्रा निकालूंगा और हम जयपुर की तरफ आएंगे। यह 125 किमी की यात्रा होगी। सही निर्णय तब लिए जाएंगे, जब जनता का पूरा साथ होगा। उन्होंने आगे कहा कि मैं अब समझ गया हूं कि सीएम अशोक गहलोत ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर