इमरान खान

टीआरपी डेस्क। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री Imran Khan को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी मिली है कि उन्हें पाक रेंजर्स ने गिरफ्तार किया है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान को इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई पाकिस्तान रेंजर्स की ओर से की गई है।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के वकील फैसल चौधरी ने इसकी पुष्टि की। वहीं पीटीआई नेता मुसर्रत चीमा ने एक वीडियो मैसेज में कहा कि वे लोग इमरान खान साहब को मार रहे हैं। उन्होंने इमरान साहब के साथ कुछ कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, इमरान की गिरफ्तारी के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। कोर्ट के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। बताया यह भी जा रहा है कि इमरान खान के वकील और समर्थकों से मारपीट भी की गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  ICC WTC Final 2021: ईशांत और शमी की गेंदबाजी ने बिगाड़ी न्यूजीलैंड की चाल, दिया शुरुआती झटका, जानिए 5वें दिन लंच तक का हाल