बड़ी खबर

टीआरपी डेस्क। कोलकाता एयरपोर्ट से रायपुर आ रहे एक यात्री को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। यात्री के हैंड बैग से 7.65 एमएम कैलिबर का गोला बारूद बरामद किया गया। एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को अविनाश कुमार आनंद कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंचा।

उसे कोलकाता एयरपोर्ट से इंडियो फ्लाइट के जरिए रायपुर जाना था। ड्यूटी पर तैनात CISF की स्क्रीनिंग के दौरान CISF के जवानों ने उसके हैंड बैगेज में रखे वस्तु की पहचान की।

सीआईएसएफ कर्मियों ने बैग की तलाशी ली तो उसमें गोला बारूद मिला। पकड़ा गया आरोपी कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया। सीआईएसएफ ने आरोपी को कोलकाता एयरपोर्ट पुलिस को सौंप दिया। बाद में उस व्यक्ति को बिना किसी वैध दस्तावेज के जिंदा कारतूस ले जाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  CG Budget 2025 : वर्तमान और भविष्य दोनों की जरूरतों को पूरा करता बजट, सीएम साय ने कहा…