MAHANADI-BHAVAN

रायपुर। प्रदेश में पिछले दिनों 3 नगर पंचायतों चंद्रपुर, घडघोड़ा और धरमजयगढ़ में पार्षदों द्वारा अध्यक्षों के खिलाफ प्रस्तुत अविश्वास प्रस्ताव पर सम्मिलन करवाया गया। इस दौरान तीनों स्थानों पर अविश्वास प्रस्ताव बहुमत से पारित हो गया और इनमें अध्यक्षों के पद खाली हो गए। इसे देखते हुए नगरीय प्रशासन विभाग ने चंद्रपुर, घडघोड़ा और धरमजयगढ़ नगर पंचायत में विशेष शक्तियों का प्रयोग करते हुए कार्यवाहक अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

धरमजयगढ़ में भावना जेठवानी सौंपी जिम्मेदारी

इस नगर पंचायत में अध्यक्ष का पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित था और यहां कांग्रेस के पास ही इस वर्ग से महिला पार्षद तरुणा श्याम साहू थी, जिन्हे पिछली बार अध्यक्ष चुना गया। कालांतर में भाजपा पार्षदों ने तरुणा श्याम साहू के खिलाफ 2 बार अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। पहले प्रयास में सफलता नहीं मिली, मगर इस वर्ष दोबारा अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया और सम्मिलन के दौरान अध्यक्ष तरुणा श्याम साहू के खिलाफ वोट हुए और उन्हें अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ी।

See also  BIG SCAM : धान खरीदी केंद्रों में ऑनलाइन करोड़ों का स्टॉक, मगर मौके पर एक भी दाना नहीं, समितियों में हुई बोगस धान खरीदी, 18 करोड़ की खरीदी मगर अब तक केवल 2 पर FIR 

धरमजयगढ़ नगर पंचायत में अध्यक्ष की कुर्सी खाली होने पर फिलहाल भाजपा समर्थित उपाध्यक्ष टार्जन भारती अध्यक्ष का प्रभार देख रहे थे, मगर अब राज्य शासन ने अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए पार्षद वार्ड क्रमांक 8 भावना जेठवानी को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाने का आदेश जारी किया है। यह आदेश यहां रिक्त पद की पूर्ती तक लागू रहेगा।

चंद्रपुर में भारती और घरघोड़ा में सिल्लू भैया संभालेंगे कुर्सी

इसी तरह चंद्रपुर नगर पंचायत में भाजपा समर्थित अनिल अग्रवाल को अविश्वास प्रस्ताव में अपनी कुर्सी खोनी पड़ी। अब यहां शासन के आदेश पर पार्षद श्रीमती भारती कृष्ण उरांव खाली कुर्सी संभालेंगी। उधर घरघोड़ा नगर पंचायत में भाजपा समर्थित अध्यक्ष विजय शिशु सिन्हा को कांग्रेस पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव के जरिये हटा दिया था। यहां रिक्त पद की पूर्ति तक पार्षद सिल्लू भैया सुरेंद्र चौधरी को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है।

शासन ने नगर पालिका अधिनियम के तहत प्राप्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए ये नियुक्तियां की हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही इन नगर पंचायतों में सम्मिलन का आयोजन कर नए अध्यक्षों का चुनाव किया जायेगा। तब तक कार्यवाहक अध्यक्ष ही कुर्सी संभालेंगे।

See also  विदेशी हो जाएगी एयरटेल! सरकार ने दी 100 % FDI की मंजूरी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर