AAP 3

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हुए हजारों करोड़ रूपए के शराब घोटाले को लेकर आज प्रदेशभर से आम आदमी पार्टी के हजारों कार्यकर्ता राजधानी रायपुर के धरना स्थल बूढ़ापारा पहुंचे। जहां कार्यकर्ता सीएम हाउस का घेराव करने के लिए निकले। इस दौरान पुलिसकर्मियों और आप के कार्यकर्ताओं में जमकर झूमाझटकी हुई, जिसमें कई कार्यकर्ताओं को चोटें भी आईं हैं।

आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में राज्य की भूपेश सरकार पर दस हजार करोड़ रूपए को शराब घोटाले का आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी इस मामले में सीधे-सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय को दोषी मानते हुए कार्यवाही की मांग कर रही है। वहीं पीएससी चयन सूची में गड़बड़ी को लेकर भी आम आदमी पार्टी आक्रामक है।

भ्रष्ट्राचार के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी ने राजधानी में अपना शक्ति प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ता राज्य की भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ रैली निकालकर सीएम हाऊस घेरने निकले। हांलाकि पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं को बेरिकेट्स लगाकर पहले ही रोक दिया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प भी हुई।

See also  IAS Saurabh Kumar: छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस सौरभ कुमार को केंद्र में मिली पोस्टिंग, बनाए गए डायरेक्टर रेवेन्यू

इससे पूर्व आप के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि आंदोलन के दौरान मुख्यमंत्री और उनके बेटे द्वारा किए भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी ने कार्यकर्ताओं ने अपने हौंसले बुलंद किए। हम मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग करते हैं। इस आंदोलन में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिरी, गोपाल साहू, आकांक्षा सिंह, महासचिव वदूद आलम, मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

देखिये VIDEO :

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर