रायपुर : छत्तसीगढ़ में ED लगातार बड़े व्यापारियों और अधिकारीयों पर अपना शिकंजा कस रही है। आज ED ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए यह जानकारी दी हैं। शराब घोटाले की चल रही जांच में अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर, अरुणपति त्रिपाठी, अरविंद सिंह और विकास अग्रवाल के खिलाफ 121.87 करोड़ की संपत्तियां कुर्क की गई है।

जिसमें करीब 119 अचल संपत्तियां शामिल हैं है। संपत्तियों में IAS अनिल टुटेजा से संबंधित 14 संपत्तियां शामिल हैं। जिनकी कीमत रु. 8.83 करोड़ रुपये है। वही अनवर ढेबर के संबंध में 69 संपत्तियां है। इसमें पहले एजेंसी नें ₹58 करोड़ की संपत्ति अटैच की थी यानी अब तक ₹180 करोड़ की संपत्ति अटैच हो चुकी है।

वही ED की गिरफ्तारी के बाद अब जेल में मौजूद काराेबारी अनवर ढेबर और त्रिपाठी के बीच हुए चैट की जानकारी निकाली जा रही है। कुछ खुफिया मीटिंग्स भी इनके बीच हुआ करती थीं। इसमें कारोबारी और कुछ नेताओं के शामिल होने की चर्चा है। चैट में कोडवर्ड में बात होने की खबर सामने आई है। इसकी जांच ED कर रही है। ईडी का दावा है कि जेवर एक ही डिस्टिलर के यहां से मिले हैं। इसके अलावा एक आरोपी के घर से 20 लाख रुपए का कैश मिला है। जिसका ईडी ने दस्तावेजों में उल्लेख किया है।

See also  CG Weather Update: सुबह से छाए हुए हैं घने बादल... आज भी बारिश के आसार