APRADHI 2

कोरबा। यहां की बांकीमोंगरा पुलिस ने उस शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने एसईसीएल के सुराकछार भूमिगत कोयला खदान की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी के ऊपर अपने साथियों के साथ मिलकर हमला किया था।

इस इलाके के कुख्यात अपराधी धरम सिंह राजपूत ने इस हमले को अंजाम दिया था। जो हल ही में जेल से छूटा था। वह फिर से अपराध की राह पर चल पड़ा है। धरम सिंह अपने साथियों के साथ कोयला चोरी करने के लिए खदान में घुसने का प्रयास कर रहा था, जिसे सुरक्षाकर्मी ने रोका तो उसे बुरी तरह से मारा पीटा गया। इस मामले में FIR के बाद हरकत में आई पुलिस ने कुछ ही घंटो के भीतर ही धरमसिंह राजपूत व उसके एक अन्य साथी को दीपका से गिरफ्तार कर लिया, वहीं अन्य अपराधियों की तलाश जारी है।
देखिये इस हमले का VIDEO :

See also  ACB RAID : महिला इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, पेट्रोल पंप मालिक ने की थी यह शिकायत