टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक फूड इंस्पेक्टर ने जलाशय में डूबा महंगा मोबाईल निकलवाने के लिए पूरा का पूरा जलाशय खाली करवा दिया। जिसके बाद से विभाग में हड़कंप मंच गया है। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने इस संबंध में कहा है कि आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मामला कांकेर जिले का है, पखांजूर में पदस्थ फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास का महंगा मोबाइल खेरकट्टा परलकोट जलाशय में गिर गया था, जिसे निकालने के लिए एक-दो नहीं बल्कि तीन दिनों तक 30 एचपी का पंप लगाकर पानी निकाला गया था, जिसके बाद मोबाइल फोन बरामद हुआ था।

मंत्री अमरजीत भगत ने इसके साथ ही विभागीय समीक्षा बैठक को लेकर बताया कि उपभोक्ता संरक्षण परिषद की पहली बैठक है। सुप्रीम कोर्ट के नोटिफिकेशन के आधार पर सभी राज्य सरकारों को इसका गठन करना है। इसके लिए केंद्र और राज्य को मिला करके बैठक कर रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं के जागरूकता लाने के लिए काम करेंगे।

See also  अवैध बिक्री पर लगाम लगाने आबकारी विभाग ने बदला शराब खरीदने का नियम, अब एक व्यक्ति को मिलेगा सिर्फ…

संसद भवन के शिलान्यास को लेकर बीजेपी के आरोप पर मंत्री भगत ने कहा कि अजय चंद्राकर से मैं जानना चाहता हूं कि क्या वह राज्यपाल के प्रवक्ता है, या प्रतिनिधि है। अगर होंगे तो उनसे पूछे क्या वह स्थिति में यहां पर उपस्थित है। तत्कालीन राज्यपाल उस समय प्रदेश में उपस्थित नहीं थीं, जिस वजह से यह स्थिति बनी थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर