बिलासपुर : रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। सोमवार को 210 पदों पर भर्तियां होने वाली है। प्लेसमेंट कैंप का आयोजन बिलासपुर रोजगार कार्यालय में होने वाला है। 29 मई को रोजगार ऑफिस में 210 पदों पर अलग-अलग पदों पर भर्तियां होगी। युवाओं को प्राइवेट संस्थानों में नौकरी करने का मौका मिल सकता है।कैंप में शामिल होने के लिए योग्यता दसवीं, बारहवीं और आईटीआई प्रशिक्षित होना जरूरी है। इसमें सिलेक्ट होने वाले युवाओं को 10 हजार रुपए से लेकर 25 हजार रुपए तक सैलरी मिल सकती है।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार कार्यालय के उपसंचालक ने बताया कि प्लेसमेंट कैंप सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। राज्य शासन की ओर विभिन्न सरकारी विभागों में भर्ती के लिए प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा अब राज्य शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग रायपुर के निर्देश पर भी प्रशिक्षित बेरोजगारों के लिए प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा।

See also  CG News: बिजली गिरने से 8वीं के छात्र की मौत, 15 बकरियों ने भी गंवाई जान