टीआरपी डेस्क। शाहबाद डेरी इलाके में हुए सनसनीखेज हत्याकांड से राजधानी दिल्ली एक बार फिर दहल उठी है। यहां बी ब्लॉक में एक नाबालिग लड़की की चाकू से 20 से अधिक बार वार कर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान जेजे कॉलोनी निवासी साक्षी (16 वर्ष) के रूप में हुई है।

वहीं, आरोपित की पहचान मोहम्मद सरफराज के बेटे मोहम्मद साहिल के रूप में हुई है। बता दें कि आरोपी शाहबाद डेरी इलाके में ही रहता है और पेशे से मैकेनिक का काम करता है। घटना के बाद से वह फरार चल रहा है कि पुलिस उसे ढूंढने के लिए छापेमारी कर रही है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय लड़की की उसके प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। जिसकी पहचान 20 वर्षीय साहिल के रूप में हुई है। साहिल और नाबालिग रिलेशनशिप में थे, मगर रविवार को उनका झगड़ा हो गया। लड़की उसके दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने की तैयारी में थी। जब वह बाहर जा रही थी तभी रास्ते में उसे आरोपी ने रोका, उस पर चाकू से कई बार वार किया और इसके बाद भी उसका दिन नहीं भरा तो साक्षी पर पत्थर से भी हमला कर दिया।

See also  माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter ने '8 डॉलर में ब्लू टिक' स्कीम पर लगी रोक, मस्क ने बताई वजह

दिल्ली पुलिस का कहना है कि आरोपित अभी फरार है उसकी तलाश की जा रही है। घटना को लेकर शाहबाद डेयरी थाने में आईपीसी की धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस घटना पर डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “मैंने इतना डराने वाला केस कभी नहीं देखा। दिल्ली महिलाओं और बच्चियों के लिए बहुत ही असुरक्षित और असंवेदनशील है।…जिस दिन इस देश की पुलिस व्यवस्था सुधर जाएगी उस दिन किसी की हिम्मत नहीं होगी कि किसी भी महिला या बच्ची के खिलाफ कुछ भी कर जाए, आज जो हो रहा है वे पूरी तरह से कानून व्यवस्था की असफलता को दर्शाता है।”

उल्लेखनीय है कि इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें एक युवक नाबालिग पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला करता नजर आ रहा है। वीडियो में मौत के इस मंजर को जिसने भी देखा वो सिहर उठा।

See also  Akhnoor Encounter: जम्मू-कश्मीर के अखनूर में मुठभेड़, 2 दो आतंकी ढेर, सेनिकों की जान बचाते आर्मी डॉग फैंटम शहीद

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर