श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल ने आज एक संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना सांबा सेक्टर में मंगू चक सीमा चौकी के पास देर रात करीब दो बजकर 50 मिनट पर हुई।  अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने बीओपी मंगू चक में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों को देखा और अग्रिम इलाके की ओर कुछ गोलियां चलाईं, जिसमें घुसपैठिया मारा गया। उन्होंने बताया कि शव अग्रिम इलाके में होने के कारण बीएसएफ ने सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तलाश अभियान शुरू किया। 

See also  छापों के बाद ED ने किया खुलासा : प्रदेश में हुआ सैकड़ों करोड़ का कस्टम मिलिंग घोटाला, मिलर्स और एमडी के सांठगांठ से की गई गड़बड़ी