जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर में आज संभागीय सम्मेलन आयोजित किया गया । जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए। वहीं आज सीएम बघेल सभा को संबोधित करते हुए शहीद महेंद्र कर्मा को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा, एक समय बस्तर में शाम के बाद काम करना मुश्किल था। अब तस्वीर बदल गई है। सरकार की योजनाओं के साथ हितग्राहियों तक पहुंचना जरूरी है। जब तक कांग्रेस कार्यकर्ता हितग्राही तक नहीं पहुंचेंगे तब तक कांग्रेस को जीत नहीं मिलेगी। वहीं सभा में महेंद्र कर्मा अमर रहे के नारे लगे।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के बाद कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए ताली बजाकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं का जयकारा लगाया और आने वाले चुनाव में अपनी सरकार बनाने का दावा किया।

See also  घने वनों से घिरा है मयाली नेचर कैम्प, भ्रमण करने ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ