नई दिल्ली : टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर बैटर अजिंक्य रहाणे 18 महीने बाद टेस्ट में वापसी कर रहे हैं। वो 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने जा रही टीम इंडिया में शामिल हैं। रहाणे ने कहा कि वो अतीत के बारे में नहीं सोच रहे हैं। IPL स्पेशल था और उसी जज्बे से वो टेस्ट में भी खेलेंगे। बता दें कि भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे 18 महीने के लंबे इंतजार के बाद भारत की तरफ से अपना पहला टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात जून से शुरू होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में उनके लिए करो या मरो जैसी स्थिति हो सकती है। टी20 प्रारूप से पांच दिवसीय प्रारूप में ढल रहे रहाणे चीजों को सरल बनाए रखना चाहते हैं और उन्हें उम्मीद होगी कि जिस शानदार टाइमिंग से उन्होंने आईपीएल में रन बनाए, वह लंदन में भी उनके साथ बनी रहेगी।

See also  India vs Pakistan asia cup 2023 : बारिश के चलते पूरा नहीं हो सका मैच, जानिए कल कितने ओवर का होगा मुकाबला

प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना तय
रहाणे का भारत के अंतिम एकादश में जगह बनाना लगभग तय है। रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को 2022 के शुरू में दक्षिण अफ्रीका से श्रृंखला गंवाने के बाद बाहर कर दिया गया था। पुजारा ने काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करके पहले ही राष्ट्रीय टीम में वापसी कर दी थी। अब तक 82 टेस्ट मैच खेल चुके रहाणे को राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। उन्होंने रणजी ट्रॉफी और हाल में आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करके राष्ट्रीय टीम में वापसी की।

लेकिन यदि श्रेयस अय्यर चोटिल नहीं होते तो फिर रहाणे के लिए वापसी करना मुश्किल होता। अय्यर मध्यक्रम में खुद को साबित कर चुके हैं और ऐसे में रहाणे जब ओवल में क्रीज पर उतरेंगे तो उनके लिए करो या मरो जैसी स्थिति होगी। रहाणे को आगे की श्रृंखलाओं के लिए टीम में अपना स्थान पक्का करने के लिए हर हाल में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

See also  India vs New Zealand 1st T20I: नागपुर में भारत-न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला कल, देखें संभावित प्लेइंग इलेवन

IPL में चेन्नई से खेलने का पूरा लुत्फ उठाया- रहाणे
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में रहाणे की परफॉर्मेंस काफी बेहतरीन रहा। उन्होंने कई मैचों में काफी शानदार पारियां खेलीं। IPL और घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के इनाम के तौर पर ही रहाणे की टेस्ट टीम में वापसी हुई।

BCCI टीवी को दिए एक इंटरव्यू में रहाणे ने शनिवार को कहा, ‘मैंने 18-19 महीनों के बाद वापसी की है। अच्छा या बुरा जो कुछ भी हुआ, मैं अपने अतीत के बारे में नहीं सोचना चाहता हूं। मैं नए सिरे से शुरुआत करना चाहता हूं और मैंने जैसी बल्लेबाजी IPL में की, उसे जारी रखना चाहता हूं।’

उन्होंने कहा, ‘मैंने निजी तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की तरफ से खेलने का पूरा आनंद उठाया क्योंकि पूरे सीजन में मैंने अच्छी बल्लेबाजी की। यहां तक कि IPL से पहले घरेलू सत्र में भी मेरा प्रदर्शन अच्छा रहा और मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। इसलिए यह वापसी मेरे लिए थोड़ी स्पेशल रही।’

See also  शहीद वीर नाराय़ण सिंह स्टेडियम में होगा इंडिया-आस्ट्रेलिया मैच