टीआरपी डेस्क। असम में गुवाहाटी से डिब्रूगढ़ जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट रविवार सुबह टेक-ऑफ करने के कुछ ही मिनटों के अंदर ही वापस गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लौट आई। इस विमान में एक केंद्रीय मंत्री और राज्य के दो भाजपा विधायक सवार थे।

फ्लाइट की- संख्या 6E2652 ने सुबह करीब 8.40 बजे गुवाहाटी से उड़ान भरी और करीब 20 मिनट के भीतर वापस एयरपोर्ट लौट आई। विमान के वापस लौटने की वजह तकनीकी खराबी बताई जा रही है। यात्रियों में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली और असम में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो विधायक प्रशांत फुकन और तेरोश गोवाला शामिल थे।

गुवाहाटी में उतरने के तुरंत बाद विमान के सभी यात्रियों को उतार दिया गया और विमान को निरीक्षण के लिए भेज दिया गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Budget LIVE: वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान, इस साल डिजिटल करेंसी शुरू करेगा RBI