BJP Took Out A Procession Of Scams-बीजेपी ने निकाली कांग्रेसी घोटालों की बारात
BJP Took Out A Procession Of Scams-बीजेपी ने निकाली कांग्रेसी घोटालों की बारात

टीआरपी डेस्क

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस के कथित भ्रष्टाचार की बारात निकाली। घोटालों की बारात जयस्तंभ चौक से शाम 5 बजे सत्ता पक्ष के नेताओं का मुखौटा पहनकर हाथों में शराब घोटाले के प्रतीक के तौर पर बोतल बांटते नारे लगाते युवा मोर्चा निकली और करीब 1 घंटे में खजाना तिराहा के पास पहुंची। बीजेपी युवा मोर्चा के इस प्रदर्शन से यातायात भी प्रभावित हुआ और कुछ स्थानों पर जाम भी लग गया था।

बता दें कि घोटालों को ले कर युवा मोर्चा जनता के बीच ‘घोटालों की बारात’ पूरे शादी बारात के रूप में निकला है। इस अनूठी बरात को देखने के लिए भी लोगों में उत्सुकुता थी। बीजेपी युवा मोर्चा वैसे तो इस बारात का मुकाम जयस्तंभ चौक से शंकर नगर स्थित आबकारी मंत्री कवासी लखमा के निवास तक है। लेकिन पुलिस भी मुस्तैद है और लगता नहीं की बीजेपी की इस सांकेतिक बारात मंत्री बंगले तक पहुंच पायेगी। समाचार लिखे जाने तक प्रदर्सणकरियों की इस बारात को खजाना तिराहा में ही रोकने का बंदोबस्त पुलिस ने किया है।

See also  Home Minister Amit Shah Asked Bhupesh Govt.The Question Of DMF - शाह का सवाल, DMF के 9 हजार 34 करोड़ कहां गए ?