नई दिल्ली। देश में बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी सहित विभन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र की भाजपा पर जमकर हमला बोला। खड़गे ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने 9 साल के शासनकाल के दौरान उसने अमीरों की मदद की है और गरीबों के साथ सिर्फ धोखा ही किया है।

उन्होंने तुकबंदी करते हुए मोदी सरकार के कार्यकाल को ‘मित्र काल’ करार दिया और कहा कि यह याद दिलाना अब जरूरी हो गया है कि इस अवधि में सिर्फ अरबपति मित्रों को ही सौगात दी गई और ‘अच्छे दिन’ का उनका नारा अमीरी और गरीबी की खाई में बदल गया।

खड़गे ने कहा कि याद दिलाना ज़रूरी है कि पिछले 09 सालों के मित्र काल में अरबपतियों को मिली ढेरों सौगात, और ग़रीबों से किया गया सिर्फ विश्वासघात। आर्थिक असमानता की खाई को किया इतना गहरा,जनता ने देखा अच्छे दिन का असली चेहरा।

See also  छत्तीसगढ़ के इस जिले को मिला 7वीं बार गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 2 लाख से अधिक महिलाओं ने लिखा था स्वीप पोस्ट कार्ड शपथ

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर