चेन्नई। चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पास एक एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यहां एक जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई। हादसे के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। यह घटना शुक्रवार तड़के हुई। घटना की सूचना मिलते ही रेल कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इसे ठीक किया।
दरअसल, चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से यात्रियों को लेकर निकली जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के कुछ दूरी चलने के बाद बेसिन ब्रिज वर्कशॉप के पास दो पहिए पटरी से उतर गए। जनशताब्दी एक्सप्रेस विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश से आई थी जो गुरूवार रात 12 बजे यात्रियों को चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर छोड़ने के बाद लौट रही थी। ट्रेन के दो पहिए पटरी से उतरने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में रेलकर्मी मौके पर पहुंचे और ट्रेन की मरम्मत का काम शुरू किया। 2 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों पहियों को सामान्य स्थिति में लाया गया। फिलहाल रेलवे पुलिस अधिकारियों के साथ घटना की जांच कर रही है।
इससे पहले 8 जून को नीलगिरि हिल ट्रेन नीलगिरी जिले के कुन्नूर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। रवाना होने के कुछ ही मिनट बाद ट्रेन का चौथा डिब्बा पटरी से उतर गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद ट्रेन तुरंत रुक गई। फिर रेलवे इंजीनियरों ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत का काम किया। वहीं, ट्रेन में मेट्टुपलयम जा रहे 150 से ज्यादा यात्रियों को ट्रेन से उतार कर बसों में ट्रांसफर कर दिया गया।

See also  अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष को आज जवाब देंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू पर