रायपुर : छत्तीसगढ़ में कल से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कल देर शाम हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया हैं। वहीं आज दोपहर बाद से ही मौसम सुहाना हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हो रही है। अनुमान लगाया जा रहा है की अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर अब छत्ताीसगढ़ में भी दिखने लगा है । मौसम विभाग के अनुसार 20 जून के बाद छत्तीसगढ़ में मानसून दस्तक दें सकता है।

जानकारी के अनुसार ये तूफान 15 जून की शाम को गुजरात के कच्छ से टकराएगा। इतना ही नहीं बिपरजॉय के चलते गुजरात समेत 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अलर्ट पर रखा गया है। बिपरजॉय से गुजरात के 7 जिलों में भारी तबाही की आशंका जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार को कहा कि 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अलर्ट पर रखा गया है। ये राज्य गुजरात, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली हैं। इतना ही नहीं चक्रवात के चलते राजस्थान के कुछ इलाकों में भी बारिश का अलर्ट है।

See also  Weather Update : प्रदेश में शीतलहर ने दी दस्तक, अगले हफ्ते से शुरू होगी कंपकंपाने वाली ठंड