रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ फेक न्यूज चलाने वाले यूट्यूबर को गिरफ्तार कर लिया गया है। रायपुर की सिविल लाइन पुलिस ने यह कार्रवाई की है। बता दें कि आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में आरोपी यूट्यूबर ने पुलिस को अपना नाम राजेंद्र कुमार स्वामी बतायाहै। बता दें कि एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष ने फेंक न्यूज़ की शिकायत सिविल लाइन थाने में की थी। जिसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। एनएसयूआई ने शिकायत में कहा था कि फेक न्यूज चलाकर मुख्यमंत्री की छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। ऐसी खबर पर नजर रखने के लिए निगरानी समिति बनाई गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  CG News : अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के बीच छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स को बताया अपनी सफलता का राज