टीआरपी डेस्क।

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- परिवार की स्थिति में सुधार हो सकता है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। बातचीत में संयत रहें। मित्रों के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक तनाव रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा।भाइयों का सहयोग मिलेगा।

वृष राशि- कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। कारोबार में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। संयत रहें। परिवार में व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि- स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। फिर भी आय सन्तोषजनक रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। संयत रहें। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। सुखद समाचार मिलेगा।

See also  प्रधानमंत्री देशवासियों को देंगे खास तोहफा,महाकाल की नगरी में उगेगा सनातन का नव-सूर्य

कर्क राशि- भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन शान्त रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। स्वभाव में चिडचिड़ापन रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह राशि- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। घर में सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। मन अशान्त रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम भी अधिक रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। अति उत्साही होने से बचें। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च बढ़ेंगे। आय की स्थिति में सुधार हो सकता है।

कन्या राशि- भाइयों के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन अशान्त हो सकता है। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। कारोबार से आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

See also  आज दिवाली: शुभ महासंयोग में महालक्ष्मी करेंगी धन वर्षा, जानें पूजन की चौघाड़िया और मुहूर्त

तुला राशि- नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि- परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संयत रहें। क्रोध से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। विवादों से बचकर रहें।

धनु राशि- सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। बातचीत में संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी से आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। आय की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी।

See also  Horoscope 24 March 2024 : होलिका दहन के दिन इन राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, जानें क्या कहते है आपके जातक

मकर राशि- किसी प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता के योग हैं। माता से धन की प्राप्ति होगी। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। जीवनसाथी से आपसी मतभेद भी हो सकते हें। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं।

कुंभ राशि- रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशि- नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।