जशपुर। जिले में शरारती तत्वों ने जंगल को आग के हवाले कर दिया। इससे बहुत सारे पेड़-पौधे जलकर खाक हो गए हैं। इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। मामला तपकरा वन परीक्षेत्र के भेलवा गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के तपकरा के जंगल में शक्रवार देर रात कुछ शरारती तत्वों ने आग लगा दी। इससे आग करीब एक किलोमीटर के दायरे तक फैल गई, जिससे काफी पेड़-पौधों और वन्य जीवों को नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने जब जंगल में आग लगा देखा तो उन्होंने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।

See also  पेट्रोल डलवाने के बाद सेल्फ बटन दबाते ही स्कूटी में लगी आग, मची अफरा-तफरी