कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक घर में गैस सिलेंडर फट गया। इससे पूरे घर में आग फैल गई और घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। वहीं घर में मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। हादसा मानिकपुर चौकी अंतर्गत मुड़ापार बस्ती के एक घर में हुआ।

बताया जा रहा है कि, गैस सिलेंडर में लीकेज होने के कारण यह हादसा हुआ है। गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने की वजह से घर के अंदर रखें अलमारी फ्रिज कूलर समेत बाकी सामान जलकर खाक हो गया। वहीं मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। हादसे के बाद मोहल्ले में अफरा—तफरी मच गई।

See also  SUSPENDED : सिम्स प्रबंधन की कार्यशैली से नाराज हुए स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल, मौके पर ही डीन और एमएस को सस्पेंड करने का दिया आदेश…