Smartphone

Fast Internet Speed on Smartphone: स्मार्टफोन के साथ एक बड़ी समस्या कई बार देखने को मिलती है जब आप इंटरनेट चला रहे होते हैं और इसकी स्पीड अचानक से कम हो जाती है। अगर आप भी इस दिक्कत से निपटना चाहते हैं तो आज हम आपको सिम कार्ड से इंटरनेट की स्पीड बढ़ाने का तरीका बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानना आपके लिए बेहद ही जरूरी है।

सिम कार्ड का इस्तेमाल करके इंटरनेट स्पीड को बढ़ाया जा सकता है लेकिन इस बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं होती है। आज इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे सिम कार्ड को लगाने का सही तरीका जानकर आप इंटरनेट स्पीड को 4 गुना बढ़ा सकते हैं।

1.अगर आपके सिम कार्ड में किसी तरह की दरार आ गई है तो आपको सिम कार्ड लगाते समय ये सुनिश्चित करना चाहिए कि सिम कार्ड अच्छी तरह से स्लॉट में फिट हो जाए क्योंकि तभी इंटरनेट स्पीड अच्छी रहेगी।

See also  ऑनलाइन फ्रॉड से है बचना, तो शॉपिंग साइट्स पर करें यह छोटी सी सेटिंग…

2.स्मार्ट फोन की इंटरनेट स्पीड बढ़ाने के लिए अगर आप सिम कार्ड सेकंड स्लॉट में भी लगा रहे हैं आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप सबसे पहले सिम स्लॉट को अच्छी तरह से साफ कर लें और उसके बाद ही सिम कार्ड लगाएं यहां तक कि आपको सिम ट्रे को भी साफ करना जरूरी रहता है क्योंकि कई बार दिक्कत की वजह से आपको इस स्लॉट में सिम कार्ड लगाना ही पड़ता है।

3.अगर आप स्मार्टफोन में इंटरनेट को बेहतरीन स्पीड पर चलाना चाहते हैं और फिल्में और वीडियो डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिम कार्ड लगाते समय इस बात को सुनिश्चित कर लेना चाहिए किस से सही तरीके से लगा हो क्योंकि कई बार सिम कार्ड सही तरीके से लगता नहीं है और आप इसे अंदर इंसर्ट कर देते हैं।

4.किसी भी स्मार्ट फोन में सिम कार्ड लगाने के दौरान सबसे पहले उस सिम कार्ड ट्रे को अच्छी तरह से साफ कर लेना चाहिए हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सिम कार्ड ट्रे पर कई बार धूल और गंदगी मौजूद रहती है जिसकी वजह से सिम कार्ड रीड करने में स्मार्टफोन को दिक्कत होती है और इंटरनेट अपने आप ही स्लो चलने लगता है।

See also  Koo App: 4 साल बाद बंद होने जा रहा है भारतीय माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू, एक्स को नहीं दे पाया टक्कर

5.अगर आप किसी भी सिम स्लॉट में अपने स्मार्टफोन का प्राइमरी सिम लगाते हैं तो ऐसा करना आपके स्मार्टफोन में इंटरनेट स्पीड को कम कर सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अगर आप सेकंड स्लॉट में सिम कार्ड लगाते हैं तो इससे इंटरनेट अपने आप ही स्लो हो जाएगा जबकि वहीं अगर आप सिम स्लॉट वन में सिम कार्ड को लगाते हैं तब इंटरनेट की स्पीड बेहतरीन रहती है और आपको कोई भी रुकावट के बगैर इंटरनेट चलाने का मौका मिलता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर