दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में धर्मांतरण को लेकर बवाल हो गया। दरअसल, यहां एक मोहल्ले के महिलाओं ने धर्मांतरण का आरोप लगाकर एक महिला और युवती की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ तो हिंदू संगठनों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। मामला मोहननगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, उरला बस्ती में एक माहिला के घर में प्रार्थना सभा का आयोजन हो रहा था। इस बात की जानकारी जैसे ही बस्ती की महिलाओं की मिली महिकाएं उस महिला के घर पहुँच गई जहां प्रार्थना सभा चल रहा था। वहां पहुंचते ही महिलाओं ने न केवल हंगामा खड़ा कर दिया बल्कि प्रार्थना सभा करा रही एक युवती और एक महिला को पिटना भी शुरू कर दिया।

मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि, महिला चित्रलेखा साहू ने अपने घर में प्रार्थना सभा का आयोजन की थी। यहां 2 महिलाएं पहुंची थी। इन्होंने छोटी बच्चियों को अपना धर्म बदल कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए उनका ब्रेन वॉश कर रहीं थीं। जैसे ही इसकी जानकारी मोहल्ले के लोगों को हुई वो बड़ी संख्या में महिलाएं चित्रलेखा साहू के घर पहुंच गईं। चित्रलेखा ने जैसे ही मोहल्ले की महिलाओं और लोगों को अपने घर आते देखा तो वो वहां से भाग गई। इसके बाद महिलाओं ने धर्म परिवर्तन करवा रही महिला और युवती को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठन के लोग वहां पहुंचे और नारेबाजी करने लगे।

See also  Chhattisgarh News: री-एजेंट प्रोक्योरमेंट स्कैम: ईडी ने जब्त की मोक्षित कॉर्पोरेशन की पोर्श और मर्सिडीज

मोहन नगर पुलिस घायल महिला और युवती को लेकर थाने गई। इसके बाद बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग महिलाएं और बजरंग दल के लोग भी थाने पहुंच गए। वहां जमकर नारेबाजी करने लगे। थाना प्रभारी ने किसी तरह उन्हें शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया है। पुलिस का कहना है कि धर्म परिवर्तन के मामले को लेकर वो लोग जांच कर रहे हैं।