रायपुर। दिल से बुरा लगता है से करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले छत्तीसगढ़ के मशहूर कॉमेडी यूट्यूबर देवराज पटेल का सड़क हादसे में निधन हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक देवराज पटेल का रायपुर के लाभांडी के पास सड़क हादसे में निधन हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने यूट्यूबर के बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिसके कारण देवराज की मौत हो गई। यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

देवराज पटेल के निधन पर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए कहा, “दिल से बुरा लगता है से करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले, हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए. इस बाल उम्र में अद्भुत प्रतिभा की क्षति बहुत दुखदायी है. ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को यह दुःख सहने की शक्ति दे. ओम् शांति:”

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  विधानसभा में बोले सीएम साय शिक्षकों की उपलब्धता राष्ट्रीय औसत के मुकाबले छत्तीसगढ़ में बेहतर