जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले के बादल खोल वनाभ्यरण में बुधवार को हाथी के हमले से एक वृद्ध की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वृद्ध पुटू बिनने आज सुबह करीब 5 बजे जंगल गया था। इस दौरान उस पर हाथी ने हमला कर दिया। हाथी के कुचलने से वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। मृतक का नाम 60 वर्षीय सुभाष यादव बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

See also  Smart Chatbot Nagar Nigam : राज्य का पहला ‘स्मार्ट चैटबॉट’ नगर निगम ! चंद मिनटों में मिलेगा जन्म प्रमाण पत्र और प्रॉपर्टी टैक्स का ब्यौरा…