टीआरपी डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार गोरखपुर की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वंदेभारत एक्सप्रेस गोरखपुर से चलकर अयोध्या, बस्ती होते हुए लखनऊ पहुंचेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के अनुसार यह वंदेभारत शनिवार को छोड़कर बाकी सभी दिन चलेगी। इसका समय गोरखपुर से सुबह रहेगा और शाम को लखनऊ से चलेगी। इस ट्रेन में यात्रा करने का किराया 700 रुपये से लेकर 1470 रुपये तक है। वहीं, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जोधपुर-अहमदाबाद वंदे भारत का शुभारंभ किया। इसके साथ ही देशभर में चलने वाली कुल वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार की दोपहर गोरखपुर से गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा दिया। वहीं, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जोधपुर-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस का भी शुभारंभ किया। उद्घाटन के बाद सेमी-हाई स्पीड ट्रेन वंदेभारत गोरखपुर से लखनऊ के लिए रवाना हुई। यह ट्रेन सहजनवा, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, अयोध्या और बाराबंकी में रुकते हुए लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी।

See also  कोरोना संकट: छत्तीसगढ़ ने की 10 राज्यों की मदद, यहां से भेजा गया 17,526 मीट्रिक टन ऑक्सीजन

9 जुलाई से यह ट्रेन नियमित परिचालन में आ जाएगी। तब यह ट्रेन केवल बस्ती और अयोध्या स्टेशन पर रुकेगी। यात्री इन दोनों स्टेशनों के काउंटर से टिकट भी बुक कर सकते हैं। पूर्वोत्तर रेलवे ने कहा है कि गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन के लिए टिकट बुकिंग शुरू कर दी गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर