मुंबई। अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी 538वीं फिल्म का एलान किया है। इस फिल्म में अनुपम खेर महान कवि, साहित्यकार और दार्शनिक गुरूदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि वह अपनी अगली फिल्म में रबीन्द्रनाथ टैगोर की भूमिका निभाएंगे। अनुपम ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक भी शेयर किया। यह ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है, जिसमें अनुपम, रबीन्द्रनाथ टैगोर के आउटफिट से मिलते जुलते आउटफिट पहने नजर आए। लंबी दाढ़ी और सफेद बाल में अनुपम नजर आए। वह जमीन की ओर देख रहे हैं, और कुछ सोच रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अनुपम ने लिखा, ‘ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे गुरुदेव को पर्दे पर साकार करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है! जल्द ही इस फ़िल्म की अधिक जानकारी आपके साथ साझा करूंगा!’

See also  Bhola First Look: अजय देवगन ने जारी किया ‘भोला’ का फर्स्ट लुक, इस दिन रिलीज होगी फिल्म